ट्रक ऑपरेटरों ने किया ढलियारा में खोले गए सीमेंट डंप का विरोध
दाड़लाघाट में बुधवार को अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की एक संयुक्त आपात बैठक शिव मंदिर में आयोजित हुई।बैठक गोल्डन लैंड लूजर के पूर्व प्रधान सुशील ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कंपनी द्वारा ढलियारा में खोले गए सीमेंट डंप का भारी विरोध किया गया। बैठक में सभी ट्रक सहकारी सभाओं के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि अम्बुजा कंपनी हमारी मां है हम इसका घाटा नहीं चाहते है पर कंपनी प्रबंधन के लोगों की मनमानी भी वो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कंपनी की मैनेजमेंट में बैठे कुछ लोग अर्की क्षेत्र के ऑपरेटरों को तबाह कर निजी ट्रांसपोर्ट शुरू करने के लिए साजिश रच रहें है।लेकिन वो इस बात को गांठ बांध लें कि ऑपरेटरों को ऐसे लोगों को सबक सिखाने का पुराना अनुभव है। कंपनी ऑपरेटरों को गुमराह कर रही है कि उनके ढुलाई कार्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन डंप की वजह से डिमांड पर भारी असर पड़ने वाला है। कंपनी से हुए समझौते के मुताबिक रोपड़ से वापसी खत्म हो जाएगी व क्लिंकर की डिमांड पर भारी असर पड़ेगा यह एक सोची समझी चाल है।
ट्रांसपोर्ट का धंदा चौपट कर निजी ट्रांसपोर्टर कंपनी शुरू करने की जिसे सभी को समझने की जरूरत है। समझौते के तहत कंपनी पिछले 6 वर्षों से एनुयल हाइक को भी नही दे रही है जबकि आज तेल के रेट आसमान छू रहे है। ऑपरेटर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और इसे हासिल करना अच्छी तरह से जानते है।
बैठक में सर्वसमति से अगली बैठक सोमवार को 11 बजे आयोजित करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बाघल लैंड लूजर राम कृष्ण शर्मा, अनिल गुप्ता, जगदीश ठाकुर, नीलम भारद्वाज, किशोरी भारद्वाज, सुमन गुप्ता, हेमराज ठाकुर, बंटू शुक्ला, हरीश भारद्वाज, हुक्म चंद सहित अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
