पाइनग्रोव स्कूल में खेला गया आईपीएससी अंडर-19 गर्लस सॉकर टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल और सेमी फाइनल
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 4 अक्टूबर से चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्लसस सॉकर टूर्नसमेंट के चौथे दिन क़्वार्टर फाइनल नंबर 3 मेयो कॉलेज गर्लस स्कूल अजमेर और ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक के बीच खेला गया। इसमें मेयो कॉलेज अजमेर गर्ल्स स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। मेयो कॉलजे अजमेर गर्ल्स स्कूल की सिदेश्वरी जेर्सी नंबर 23 ने प्लेयर ऑफ द मैच ख़िताब अपने नाम किया। चौथे दिन ही क्वाटरफाइनल नंबर-4 बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और डेली कॉलेज-इंदौर के मध्य खेला गया। इस मैच में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें 1-0 से जीत दर्ज की। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की खिलाड़ी दिशा, जर्सी नम्बर 7 नें इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता। प्रतियोगिता के पााँचवे दिन सेमी सेमीफाइनल मुकाबले प्रारंभ हुए। सेमी फाइनल-1 द लॉरेंस स्कूल-सनावर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। मैच के सातवें और अठारहवें मिनट तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं, लेकिन अठाईसवें मिनट में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की आकृति सिंह नें एक और गोल कर दिया। इसके पश्चात कोई गोल नहीं हुआ एवं बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी 2-1 के स्कोर से द लॉरेंस स्कूल-सनावर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। सेमी फनइर्ल-2 मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर और मेजबान पाइनग्रोव स्कूल के मध्य खेला गया। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की खिलाड़ी दीवानी ने मैच के 24वें और 54वें मिनट में 2 गोल करके मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम को 2-0 की बढ़त से आगे रखा। पाइनग्रोव स्कूल की टीम मैच में वापसी आने के लिए जूझती रही, लेकिन समय समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर पाई और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की दीविना, जर्सी नम्बर 11 को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया। फाइनल मैच बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर के मध्य होगा।
