अर्की : साई पंचायत में ग्राम सभा का कोरम पूरा, जनता ने रखी कई मांगे
( words)
मनोज शर्मा । अर्की
11 अक्तुबर को विकास खंड कुनिहार के अतंर्गत साई पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में उप प्रधान समेत वार्ड सदस्य व बीडीसी सदस्य शशिकांत भी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 116 सदस्यों ने भाग लिया। 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा विधवा व अपंग पेंशन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनता द्वारा रखी गई मांगो पर चर्चा की गई व प्रस्ताव पारित किए गए।
