जोगिंदर नगर-राजीव गाँधी स्मारक महाविद्यालय में रंगोली और वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
( words)
राजीव गाँधी स्मारक महाविद्यालय जोगिंदर नगर में वर्ल्ड एड्स डे के अंतर्गत रंगोली और वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे आईसीटीसी के परामर्श दात्री कृष्णा वर्मा, डा. माणिक ठाकुर, डा. अर्चना ठाकुर रहे। रंगोली प्रतियोगिता मे शिवानी, कशिश, काजल और शबनम ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीडियो मेकिंग मे प्रियानशु, विवेक और लेख राज ने क्रमशःपहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्राचार्या श्रीमति सुनीता सिंह, प्रॉ उत्तम भारदवाज, प्रो ओम प्रकाश कपूर, डा. पवन कुमार, डा. सम्जीत सिंह, प्रो आरती शर्मा, प्रॉ पूनम, प्रॉ कौमुदी शर्मा उपस्थित रहे।
