जोगिंद्रनगर : महिला मंडल रीहड़ा भट्टा ने जीती रंगोली
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में आयोजित हो रहीं विभिन्न स्पर्धाएं
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
एक से पांच अप्रैल तक मनाया जा रहा राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस बीच पहले व दूसरे दिन आयोजित रंगोली, रस्सी कूद तथा मटका रेस के परिणाम प्राप्त हो गए हैं। रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल रीहड़ा भट्टा ने पहला, संतोषी महिला मंडल ने दूसरा, महिला मंडल जीतपुर मसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह जहां रस्सी कूद में महिला मंडल बनाड की वंदना पहले, महिला मंडल छपरोट की रजनी दूसरे तथा महिला मंडल देव गहरी दुल की रीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं, तो वहीं मटका रेस में महिला मंडल खुददर की उमा देवी ने पहला, वैष्णवी महिला मंडल मसौली की मनोरमा ने दूसरा तथा महिला मंडल थलू छतर की पिंकी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों के एकल व समूहगान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
