नवगठित पंचायत रौडी में मनाया गया गणतंत्र दिवस
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद नवगठित पंचायत रौडी (धार) के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में नवगठित पंचायत के लिए भवन कार्यालय बिना किराया देने वाले गांव खाता से जगन्नाथ ठाकुर को सभी निर्वाचित सदस्यों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं द्वारा धन्यवाद किया। गणतंत्र दिवस की शुरुआत अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस दौरान अम्बुजा कंपनी के हेड ने आम लैंड लूजर की सभी समस्या बारे आश्वासन दिया कि शुरुआती दौर से ही सभी को साथ लेकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। अंबुजा कंपनी के हेड मनोज जिंदल ने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान व अन्य सदस्यों के बनने पर बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कंपनी के हेड से आग्रह किया कि लैंड लूजर को रोजगार, खराब पड़ी जमीन का सही मुआवजा व अन्य समस्याओं के समाधान के साथ नवगठित पंचायत को कंपनी गोद ले।
इस मौके पर पंचायत प्रधान रीना शर्मा, उपप्रधान जीतराम बिट्टू, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल वर्मा, बाबूराम शर्मा, पवन गौतम, मदन शर्मा, लोक राम, तुलसीराम, प्रेम लाल वर्मा, अनिल वर्मा, हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हरदेव शर्मा, मदन शर्मा, समाजसेवी शंकरी देवी, वरिष्ठ नागरिकों सहित युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया।
