कुनिहार : सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई ने सदस्य की मृत्यु पर परिवार काे दी आर्थिक मदद
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई द्वारा इकाई सदस्य कुनिहार के गांव हरिपुर निवासी बुद्धिराम की मृत्यु पर उनके घर जाकर उनके परिवार की आर्थिक सहायता की गई। इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि बुद्धिराम बतौर चालक नाहन से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति के बाद वह इकाई के स्थाई सदस्य थे। संगठन द्वारा पिछले चार वर्षों से एक योजना चलाई हुई है, जिसमें संगठन के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना देते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आज इकाई सदस्य मृतक बुद्धिराम के घर गांव हरिपुर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देते हुए यह सहायता राशि उनकी पत्नी को दी गई तथा भगवान से उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की प्रार्थना की गई।
