धर्मपुर : अगर सही व्यक्ति को सही बीमा बताएंगे, सुरक्षित होंगे लोग, पैसा आप भी कमाएंगे
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर
भारतीय जीवन बीमा की बैठक बिजिडम काम्प्लेक्स धर्मपुर में आयोजित की गई बैठक में शाखा प्रबंधक सरकाघाट सुरेंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों की विस्तृत चर्चा की गई। नई आई यूलिप पॉलिसियों के बारे में भी एजेंटों को समझाया गया। साखा प्रबंधक सुरेंद्र धीमान ने अभिकर्ताओं को बैठक के दौरान कहा कि यदि आप लोग लोगों की जरूरत के हिसाब से पालिसी बेचेंगे तो लोगों को भी फायदा होगा और आप लोग भी अच्छा पैसा कमाएंगे। वित्तिय वर्ष 2021-2022 में एजेंटों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शाखा प्रबंधक सम्मानित किया। इसी दौरान रमेश सकलानी, राजमल ठाकुर, विचित्र सिंह, पिंकी देवी, प्रेम चंद शर्मा, काली दास ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, देव राज ठाकुर, हिमा कुमारी, स्नेहा ठाकुर, ललिता ठाकुर व नवदीप ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।