रुद्रा पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया क्रिसमस
प्रदेश के पब्लिक स्कूलों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही है, वहीं बच्चों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुई अर्की के प्रसिद्ध रुद्रा पब्लिक स्कूल द्वारा ऑनलाइन ही क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने बढ़चढ़ कर ऑनलाइन अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा चत्रकला, मॉडल, पेंटिंग, डांस व कविता प्रतियोगिता इत्यादि मुख्य आकर्षण रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने कहा कि आजकल कोविड 19 के चलते स्कूल बंद है तथा बच्चों का ज्यादा तर समय आनलाइन पढ़ाई में बीतता है जिसके चलते बच्चे कोई भी त्योहार या आयोजनों के लिए घरो से बाहर नही निकल पाते हैं। इसलिए बच्चों की जिंदगी नीरस हो गई है और बच्चे घरो में मायूस हो रहे है। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से मिल कर निर्णय लिया कि क्यों ना क्रिसमस डे को ऑनलाइन मनाया जाए ताकि बच्चों का मनोरंजन हो सके। अभिभावकों व अध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य ने क्रिसमस डे पर बधाई दी।इस मौके पर साहिल, भूमिका, शिवन्या, सुमित, सान्वी, आदित्य सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।
