अर्की : स्वावा से सरोग सड़क में लगाई जाए सुरक्षा पैरापिट
( words)
सरली से बनोह सड़क का दिया जाए फिटनेस सर्टिफिकेट
मनाेज शर्मा। अर्की
अर्की क्षेत्र के युवा बीडीसी सदस्य व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शशिकांत 12 अक्तुबर को एसडीएम अर्की से मिले। उन्होंने बडोग पंचायत के स्वावा से सरोग लगभग 800 मीटर खड़ी पहाड़ी से निकली सड़क में बाहरी सुरक्षा पैरापिट न होने की वजह से वाहनों के लिए संभावित दुर्घटना का खतरा बताया। इस सड़क पर एल्युमिनियनम सुरक्षा पैरापिट लगाने के लिए उन्होंने एसडिएम को एक ज्ञापन दिया। शशिकांत ने प्रशासन को सरली से बनोह सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट पथ परिवहन निगम को जारी करने का ज्ञापन भी दिया, जिससे स्थानीय जनता की मांग पर इस रूट पर शिमला व सोलन से बस सेवा के लिए औपचारिकता पूरी की जा सके।
