साेलन : साई इंटरनेशनल स्कूल ने दीवाली के उपलक्ष्य पर किया रंगाेली प्रतियाेगिता का आयाेजन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
दिवाली रोशनी का त्योहार है जो पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। 'दीपावली' नाम का शाब्दिक अर्थ है 'रोशनी की पंक्ति। छात्रों को दिवाली के महत्व को समझाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने आज स्कूल परिसर में एक उत्सव मनाया। शिक्षकों ने दीवाली के महत्व को समझाया, त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।बच्चों ने दीयों को रंगों और चमक से सजाया। छात्राओं ने शिक्षकों के सहयोग से सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों ने पेपर से लैंप और सुंदर तोरण बनाए। शिक्षकों और छात्रों दोनों ने पूरे उत्साह से दिवाली समारोह का आनंद लिया।
