रामपुर : खनेवली गांव के सक्षम का ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में फिर हुआ नाम दर्ज

साढ़े तीन वर्ष की उम्र में सक्षम ने बनाया दूसरी बार नेशनल रिकॉर्ड
फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर
रामपुर बुशहर के खनेवली गांव के साडे तीन साल के बच्चे सक्षम का ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में दूसरी बार नाम दर्ज किया गया है। सक्षम ने दूसरी बार नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इस प्रतिभावान बच्चें का इसी वर्ष फरवरी माह में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। सक्षम को "मिरेकल बॉय" मानते हुए ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उसका नाम अपनी बुक में दर्ज किया था। सक्षम को पढ़ने का बहुत शौक है, उसने मात्र 5 महीने की उम्र से किताब पकड़ना शुरू कर दी थी तथा मात्र 15 महीने की उम्र में सक्षम पूरे अल्फाबेट सीख चुका था। पढ़ने के साथ साथ उसे कारों का बहुत शौक है।
इस बार सक्षम ने सबसे कम उम्र में 200 से ज्यादा कारो कि कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। बड़ी बात यह है कि सक्षम अपनी सभी करो के मॉडल के नाम भी जनता है। सक्षम अपने माता पिता के साथ मनाली में रहता है, पिता सागर जोकि एक हैल्थ कोच है उनका कहना है कि सक्षम ने घर पर हर प्रकार की कारों की कलेक्शन कर रखी है और वो अपनी किसी भी कर को तोड़ता नहीं है। सक्षम की माता स्नेहा एक पेरेंटिंग कोच है। उनका कहना है कि सक्षम की प्रतिभा का मुख्य कारण उनके द्वारा गर्वावस्था के दौरान किया गया योग है। गर्वावस्था के दौरान मेडिटेशन करने से हम स्वस्थ व बुद्धिमान बच्चें के जन्म दे सकते हैं। उसमें ऐसे ऐसे लक्षण पाए जाते हैं, जो आम बच्चों में नहीं होते। सक्षम का 'जुबिलेंट सक्षम' नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी हैं।