सरकाघाट : जिला पार्षद ने घर द्वार जाकर सुनी जन समस्याएं
सरकाघाट/ रितेश चौहान
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की राज्य स्तरीय सदस्य एवं जिला पार्षद वंदना गुलेरिया ने धर्मपुर विधानसभा के धाड़ता क्षेत्र में घर द्वार पर जन समस्याएं निपटाओ अभियान की शुरुआत कुलदेवी माता श्री अवाह देवी के मंदिर में माथा टेकने के बाद की l वंदना ने ग्राम पंचायत कोट टौरखोला पीपली भराड़ी का दौरा करके वहां की जनता की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर घर द्वार पर समस्याएं सुनी और उनके मौके पर निपटारा करने के आदेश दिए l उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के योगदान से धर्मपुर आज विकास की दृष्टि से देश भर में अग्रिम बनकर उभरा है l धर्म जाति संप्रदाय से उपर उठकर सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपुर का एक समान अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है l साथ ही पहली बार प्रदेश के निचले क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट ने किसानों की तकदीर बदल के रख दी है l उन्होंने कहा की धाड़ता क्षेत्र के टीहरा में मिनी सचिवालय जनशक्ति विभाग का उपमंडल नागरिक अस्पताल, भवन रेस्ट हाउस, साइंस लैब व आईटीआई के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाना यह सब भाजपा सरकार के 4 सालों में ही संभव हो पाया है l किसी भी राजा के काम का निर्णय वहां की प्रजा करती है आज धर्मपुर की पंचायत, पंचायत में जाकर वहां के लोगों की जन समस्याएं सुन रही है और यह भी जान रही है कि अगर कोई विकास कार्य मंजिल पर नहीं पहुंच पाया है, तो उसका क्या कारण रहा है l ताकि उसे अंजाम पर पहुंचाया जा सके l उन्होंने कहा कि धाड़ता क्षेत्र की पंचायतों के बाद धर्मपुर की सभी शेष पंचायतों का उनका जनसंपर्क और जन समस्याएं मौके पर निपटारा करने का अभियान लगातार जारी रहेगा l सभी समस्याओं को माननीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष रखकर उनका निपटारा किया जाएगा ताकि चुनाव से पहले धर्मपुर की जनता की कोई भी समस्या न रह पाए l
