सरकाघाट : सेवा सप्ताह के अंतर्गत संवाद दिवस पर जाना बुजुर्गों का हाल चाल
( words)
सरकाघाट के अंतर्गत बलद्वाडा में बुधवार का दिन सेवा सप्ताह के अंतर्गत संवाद दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत बुजुर्गों का मोबाइल के माध्यम से हालचाल जाना गया। तहसील कल्याण अधिकारी बलद्वाडा लक्ष्मण दास ने बताया कि इस दिवस का मुख्य लक्ष्य बुजुर्गों के साथ विचार सांझा करना तथा उनका हाल-चाल पूछ कर उनका मनोबल बढ़ाना और भावी पीढ़ी को प्रेम पूर्वक तथा नशे से दूर रहकर जीवन यापन का संदेश बुजुर्गों के माध्यम से देना था। इस मौके पर हरजिंदर सिंह तहसील कल्याण विभाग सरकाघाट भी मौजूद रहे।
