सरकाघाट : 1971 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले ज्ञान चंद को किया सम्मानित
( words)
उपमंडल सरकाघाट के गांव चेल के ज्ञान चंद 'द ग्रिनेडियरÓ रजिमैंट में एक नायक पद पर तैनात थे। सन् 1971 में भारत पाकिस्तान का युद्ध शकरगढ़ सैक्टर जम्मू-कश्मीर में युद्ध हुआ था, उस युद्ध में ज्ञान चन्द ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए अहम भूमिका निभाई थीं। कर्नल आफ रजिमैंट व हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार अनिल पालसरा तथा हवलदार टेक चन्द शर्मा ने इन्हें सम्मानित किया,वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नेगी ने नायक ज्ञान चंद को सम्मानित होने पर बधाई दी है और कहा कि हम सभी नायक ज्ञान चन्द के बुलंद हौसले को सलाम करते हैं।
