सरकाघाट: आईटीआई पपलोग में मारुति सुजुकी ने 74 युवाओं को दी नौकरी
( words)
राजकीय आईटीआई पपलोग में मारुति सुजुकी कंपनी के द्वारा अपने गुजरात प्लांट के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया। इसमें कंपनी के द्वारा 74 युवाओं को नौकरी प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मौके पर ही दे दिये गए हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि आईटीआई में सोमवार को कंपनी के प्रतिनधियों द्वारा कुल 150 युवाओं के साक्षात्कार लिए गए जिनमें से कंपनी ने 74 युवाओं का चयन किया और उनको मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। बता दें कि कंपनी के द्वारा चयनित किए गए युवाओं को आकर्षक वेतन सहित कई सुविधाएं देने का भी दावा किया गया है।
