सरकाघाट : ग़रीब विधवा की सहारा बनी सर्वोदय जन कल्याण समिति
फर्स्ट वर्डिक्ट / सरकाघाट
चोल्थरा पंचायत में एक बेहद गरीब बेसहारा और तनाव से ग्रसित विधवा के जीवन यापन के लिए धन जुटाकर सामाजिक संस्था सर्वोदय जन कल्याण समिति ने सराहनीय कार्य किया है l पति की अचानक मृत्यु हो जाने से पत्नी चंपा देवी अवसराग्रस्त हो गई थी l संस्था ने चंपा देवी की आर्थिक तौर पर मदद करने का फैसला लिया l रविवार को संस्था के सदस्यों अधिवक्ता डिंपल ठाकुर, वार्ड सदस्य अरुणा देवी, मीरा देवी, वेद प्रकाश, राजीव आर्य, कैप्टन ओंकार, कुलदीप लकी, सुरेश कुमार, विकास ठाकुर, विजय लक्ष्मी, अनिल ठाकुर, विजय कुमार, सन्नी ठाकुर, संदेश ठाकुर व बच्चन राणा द्वारा गरीब की 15000 की आर्थिक मदद की l गौरतलब है की जरूरतमंद अनाथ और अभावहिंनो की मदद के उद्देश्य को लेकर गठित की गई सर्वोदय जन कल्याण समिति के सदस्य क्षेत्र भर में बेसहारा अनाथ बेटियों और लोगों की मदद करके समाज में मिसाल पैदा कर रहे हैं l
