जोगिंद्रनगर : पंचायत में बताईं कामगारों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही 13 आर्थिक योजनाओं के बारे में कामगारों के जीवन सुधारने के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम है। हिमाचल प्रदेश में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड का गठन 2 मार्च, 2009 को किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्य में कार्यरत कामगारों और उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। भवनों मार्गों सिंचाई जल निकास तटबंध न जलाशयों पुल पुलिया टावर के कार्यों में मरम्मत के रखरखाव मनरेगा जैसे कार्यरत सभी कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते हैं, जिसमें प्रत्येक कामगार को एक वर्ष में अपने 90 दिन पूर्ण करने हैं, इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के कन्वीनर ब स्त्रोत व्यक्ति खेम सिंह ठाकुर ने मंगलवार को दारटबगला पंचायत घर में एक विशाल जनसमूह को पूर्ण जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के लाभ लेने हेतु 400 के करीब लोगों ने अपनी भागीदारी इस कैंप में सुनिश्चित की लोगों ने इन आर्थिक योजनाओं को समझकर 110 लोगों ने अपना पंजीकृत होने के लिए नाम दर्ज करवाया। पंचायत प्रधान जगदीश सोनी ने भी लोगों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही सराहनीय याेजनाओं में जो हमारे कामगारों के हित के लिए हैं। उनका हमें पूर्ण लाभ लेना है, क्योंकि यह जो योजनाएं हैं, इसमें जन्म शिक्षा चिकित्सा शादी अपंगता उपहार योजना अंतिम संस्कार योजना विकलांग योजना मानसिक रूप से मंद बच्चों के लिए योजना विधवा पेंशन, हॉस्टल सुविधा, मुख्यमंत्री आवास योजना व मातृत्व पितृत्व प्रसूति योजना इसमें दिए जाने वाले लाभ हर कामगार के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगी, जिससे हमारे गरीब कामगारों के लिए एक नई आस बनेगी।
इस योजना का पूर्ण फायदा 18 से 60 वर्ष की आयु तक महिला पुरुष जिन्होंने भवन निर्माण या अन्य कार्य में एक वर्ष में 90 दिन पूर्ण किए हो वह अपना पंजीकरण कार्ड जिला श्रम कार्यालय में बनवा सकते हैं, ताकि उनको यह पूर्ण लाभ प्राप्त मिल सके कैंप में भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए मंडी साक्षरता मिशन विकास मित्र की पंचायत समन्वयक रेखा देवी, वार्ड सदस्य कांता देवी, चंचल लता, सरला, वंदना, नारायण सिंह व रमेश ने एक सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर उपप्रधान संतोष कुमार ने भी लोगों को इस योजना का बढ़-चढ़कर लाभ लेने बारे जागरूक किया।
