कुनिहार: नव चेतना संस्था कुनिहार की सदस्य ने गौवंश की सेवा करते हुए मनाया जन्मदिन
( words)
कुनिहार: नव चेतना संस्था कुनिहार की सदस्य रोहिताक्षी शर्मा ने अपना जन्मदिन गौशाला कुनिहार में गौवंश की सेवा करते हुए मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए संस्था के सदस्यों के साथ गौशाला जाकर वँहा आटे के पेड़े बनाकर गौवंश को अपने हाथों से खिलाए। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर की प्ररेणा से सभी सदस्य इसी तरह अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन मनाते हैं। यह संस्था समय समय पर क्षेत्र में पौधरोपण ,गरीबों की पढ़ाई व गरीब कन्याओं के विवाह के लिए भी योगदान करती रहती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर, बिशनदास, कमलेश, प्रेमदत्त, संजीव, अंजू, सुधांशु, कुलदीप,राजेन्द्र, हरजिंदर, मनोज, नीलाक्षी, रुदविक, भावना, पलक, पूनम आदि मौजूद रहे।
