जयसिंहपुर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के संयोजक प्रो. विकास कलोत्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस शिविर के दूसरे दिन रविवार को महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. रविंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया व उन्हें राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवियों को मिलजुल कर कार्य करना है। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुमिक्षल सूद, डॉ. आस्था गुप्ता, प्रो. ललिता शर्मा, प्रो. सचिन, प्रो. शिवानी और गगनदीप मौजूद रहे।
