शिमला : मंत्री पद तमगा नहीं, जनता की सेवा का जरिया : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बीते दिन लिखी पोस्ट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी कि पदों के पीछे भागना उनके खून और फितरत में नहीं है। इसके बाद इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे थे।
वहीं इस पर विक्रमादित्य ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक परिवेश में नहीं लिखा था। उन्होंने कहा कि वे सरकार का हिस्सा है और मुख्यमंत्री और कैबिनेट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे जब पहले भी विपक्ष में थे तो इस उस समय भी यही विचार थे। मंत्री पद उनके लिए लोगों की सेवा करने का एक जरिया है। वे चाहे सरकार में हों या विपक्ष में उनके विचार या भाषा नहीं बदलती है। उन्होंने कहा कि जो सिद्धांत संस्कार उन्हें पिता से मिले है, उनपर चल रहे हैं और उनके लिए मंत्री पद तमगा नहीं है, बल्कि जनसेवा का ही जरिया है।