प्रदेश में इस बार 19 नए चेहरे पहुंचे विधानसभा
हिमाचल प्रदेश में इस बार 19 नए चेहरे विधायक विधान सभा पहुंचे है। सबसे ज्यादा कांग्रेस से इस बार नए चेहरे विधान सभा पहुंचे हैं। वहीं भाजपा से 7 व एक निर्दलीय चेहरा विधान सभा पंहुचा है। कांग्रेस के नए विधायकों में चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, धर्मपुर से चंद्रशेखर, गगरेट से चैतन्य शर्मा, इंदौरा से मलेंद्र राजन, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, शिमला शहरी से हरीश जनारथा और ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार, भरमौर से डॉ.जनकराज, बिलासपुर सदर से त्रिलोक जम्वाल, डलहौजी से डीएस ठाकुर, करसोग से दीपराज, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और सरकाघाट से दलीप ठाकुर शामिल हैं। हमीरपुर सदर से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले आशीष शर्मा भी नए विधायक हैं।
