मां बगलामुखी जयंती पर श्री बालाजी अस्पताल ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप
**बालाजी मंदिर में की गई 150 लोगों की निशुल्क जांच
मां बगलामुखी जयंती पर वीरवार को श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा द्वारा बगलामुखी मंदिर में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क मेडिकल स्टॉल लगाया गया। एक दिवसीय मेडिकल स्टॉल श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ. राजेश शर्मा के दिशा निर्देशानुसार लगाया गया। इस मेडिकल स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं सुबह 8 बजे से और शाम 8 बजे तक दी गईं। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने श्रृद्धालुओं के आंख, नाक व गला सहित विभिन्न बीमारियों की स्वास्थ्य जांच की और निशुल्क दबाईयों वितरित की। इसके अतिरिक्त मरीजों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए। मेडिकल स्टॉल में डॉ. अदित्य ठाकुर व डॉ. नेहा सहित नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। मेडिकल स्टॉल के विषय के अधिक जानकारी देते हुए श्री बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर देश भर हजारों श्रृद्धालु मंदिर पधारते हैं, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसी कड़ी में श्री बालाजी अस्पताल की ओर से श्रृद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। डॉ. राजेश ने बताया कि इस दौरान करीब 150 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें निशुल्क दबाईयां वितरित करने के साथ-साथ चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए।
