सोलन : यूको आरसेटी सोलन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन | Solan News
यूको आरसेटी सोलन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क फ़ास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ l इस 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 22 लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसमें यूको आरसेटी द्वारा उन्हें फ़ास्ट फ़ूड बनाने व व्यक्तित्व विकास के अलग अलग आयामों के लिए प्रशिक्षित किया गया व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया l इस कार्यक्रम की ट्रेनर गुरप्यारी रही l समापन दिवस मे एलडीएम केके जसवाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी एमपी मदान, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे l जानकारी देते हुए आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम यूको आरसेटी द्वारा जिला सोलन के निवासियों के लिए मुफ्त चलाये जा रहे हैं।
Himachal Pradesh | Solan News Update
