सोलन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया क्रिसमस
हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला क्रिसमस त्योहार इस बार कोरोना वायरस संकट के बीच हो रहा है। सोलन पब्लिक स्कूल ने सामाजिक दूरी के सभी नियमों के पालन करके "जूम ऐप" पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया और क्रिसमस कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। क्रिसमस खुशी और प्यार लाता है और हमने इसे उसी उत्साह के साथ मनाया, जिससे हमारे बच्चों में प्यार और खुशी का संदेश फैलता है। स्कूल के "के०जी०" कक्षा के छात्रों ने एक क्रिसमस की सुंदर कविता गाई व कविता गा कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चो द्वारा प्रार्थना गीत भी गाया गया। क्रिसमस के पेड़ को भी खूबसूरती से सजाया गया था। स्कूल शिक्षकों द्वारा क्रिसमस कैरोल भी गाया गया। स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार, स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान, स्कूल मुख्याध्यापिका किरन शर्मा और मुख्य अतिथि डॉ० एम० एम० कौशल और राज कौशल ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं।
स्कूल एम० डी० प्रीति कुमार ने क्रिसमस के तीन रंगों लाल, हरा और सफ़ेद के महत्व पर प्रकाश डाला और हमारे प्रियजनों को उपहार बांटने के महत्व के बारे में भी बताया उन्होंने कहा क्रिसमस प्रेम, दया एवं क्षमा के भाव को बढ़ावा देने की बात करता है, और कामना की क्रिसमस का जश्न, हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और सौहार्द लाए।
स्कूल शिक्षाविद निर्देशिका अंजलि राजदान ने छात्रों के साथ क्रिसमस ट्री के महत्व को साझा किया।
डॉ० एम० एम० कौशल ने सभी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा क्रिसमस का पर्व हमें त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही संपूर्ण विश्व में शांति और सदभाव का संदेश देता है। सभी लोग लाल, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। स्कूल शिक्षकों ने छात्रों को त्योहार का महत्व समझाया गया। त्योहार मनाने की असीम खुशी सभी बच्चों के चेहरे पर दिखाई दे रही थी।
