सोलन : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रही तीज के त्योहार की धूम
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा महिला अध्यापिकाओं के लिए तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापिकाओं ने एकल नृत्य तथा अन्य रंगा- रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा झूला झूल कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। शशि गर्ग, चारू बंसल, अदिति गर्ग, पीयूष गर्ग तथा उनकी नवविवाहिता धर्मपत्नी दीपिका गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा एवं उप प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा नवविवाहित जोड़े को उपहार देकर उन्हें उनके जीवन के इस नए सफ़र के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित टी-पार्टी के लिए भी धन्यवाद किया।
