जोगिंद्रनगर : प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर
( words)
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चौंतड़ा द्वारा चौंतड़ा बाजार में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रामलाल मंडयाल ने कहा कि आज बैंक की ओर से चौंतड़ा बाजार में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को बैंक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बचत खाता संबंधी, एटीएम, मोबाइल ऐप, ऋण संबंधी शिक्षा लोन, वाहन लोन, मोबाइल लोन, लैपटॉप लोन, किसान क्रेडिट लोन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बैंक की ओर से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाती हैं।
