साेलन : महाविद्यालय सोलन में हुआ छात्र संवाद का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
महाविद्यालय सोलन में छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता, डेप्युटी कमिश्नर कृतिका कुलहरी एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का स्वागत यूनिट लीडर और महाविद्यालय की प्रिंसिपल रीटा शर्मा द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता ने छात्र संवाद की शुरुआत की एवं छात्रों के प्रश्नों का जवाब दिया एवं शिक्षा नीति के महत्व समझाए। सुनील के उपरांत राज्यपाल ने छात्रों से संवाद किया एवं अपने शिक्षा नीति के बारे में अपने विचार सांझा किए एवं आगे के जीवन के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में रोवर्स रेंजर्स ने राज्यपाल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए रोवर रेंजर्स की भी सराहना की।
