ऊना के स्कूलों में लगेंगे ‘शुगर बोर्ड’, बच्चों को बताएंगे ज्यादा चीनी के नुकसान
ऊना: जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को ज्यादा चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्कूल परिसरों में ‘शुगर बोर्ड’ लगाए जाएंगे।
इन बोर्ड के जरिए विद्यार्थियों को अलग-अलग खाद्य और पेय पदार्थों में मौजूद चीनी की मात्रा तथा इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को स्वस्थ खान-पान अपनाने और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। स्कूलों में लगाए जाने वाले शुगर बोर्ड बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी ज्यादा चीनी के सेवन के प्रति सावधान करेंगे।
