सुंदरनगर : पुलिस ने नाके के दौरान चिट्टा किया बरामद
( words)
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जोरो से जारी है। इसी कार्यवाही के तहत मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने पुंघ के पास नाके के दौरान कार में सवार दो युवकों से 12.43 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी गांव अंदराड डाकघर टंग नरवाणा, और राजकुमार निवासी कारंझ डाकघर बीहूं तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
