परिवहन दरों के लिए निविदाएं 6 अप्रैल तक होगी आमन्त्रित
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन तथा मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसकी जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक आदित्य बिन्द्रा ने दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 06 अप्रैल, 2021 सांय 04.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 08 अप्रैल 2021 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा।
परिवहन तथा मजदूरी कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 पर संपर्क किया जा सकता है।
