सोलन: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत निविदाएं 23 अप्रैल तक होगी आमन्त्रित
( words)
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के परिवहन, ढुलाई तथा मजदूरी कार्य के लिए 27 मार्च को आमन्त्रित निविदाएं जो कि 30 मार्च को खोली जानी थी को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक आदित्य बिन्द्रा ने दी। आदित्य बिन्द्रा ने कहा कि अब यह निविदाएं 23 अप्रैल को सांय 3.00 बजे तक आमन्त्रित की जाएंगी हैं। निविदाएं 24 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।