जोगिन्दरनगर विस क्षेत्र में 8 से 20 दिसम्बर तक बताई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां | Mandi News
हिमाचल प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये फोक मीडिया के माध्यम से सूचना एवं जन संपर्क विभाग 8 से 20 दिसम्बर तक जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान शुरू करने जा रहा है। इस दौरान गीत संगीत व नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याण को शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक जन संपर्क अधिकारी जोगिन्दरनगर राजेश जसवाल ने बताया कि 8 दिसम्बर से शुरू होने जा रहे इस विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत 8 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत हार गुनैण तथा सांय तीन बजे ग्राम पंचायत रोपा पधर, 9 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत निचला गरोडू व सांय तीन बजे नेर घरवासड़ा में सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को फोक मीडिया के माध्यम से बताया जाएगा। उन्होने सबंधित ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों से निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर गीत, संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने का आहवान किया है।
Himachal Pradesh News | Jogindernagar Mandi News Update
