मंडी (गोहर) : 50 घंटे बीत जाने के बाद भी नही पहुंच पाए प्रदेश के मुख्यमंत्री- राकेश कुमार
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी (गोहर)
जयराम आपके पास नाचन के कासन गांव के मलबे में अकाल मौत का ग्रास बने परिवार के लिए सांत्वना देने का वक्त नहीं राजनीतिक रैली के लिए वक्त है- ये बहुत दुःखद है जयराम आपका हेलीकाप्टर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व उत्तराखंड चुनाव के लिए उड़ सकता है। आपदा के वक्त नाचन के कासन के लिए नहीं उड़ सका। आपके पास पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का वक्त भी नहीं है। नाचन से आपको क्या इतनी घृणा है, नाचन के भाजपा विधायक आपके साथ नहीं हैं। इसलिए आप नाचन वालों के साथ भेदभाव करते हैं। एक प्रदेश के मुखिया के तौर पर आपको ये घटिया व्यवहार शोभा नहीं देता। आम आदमी पार्टी नाचन इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है। आम आदमी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ है। हम उस आपदा स्थल पर भी गए थे। हम पीड़ित परिवार के साथ आज भी है, कल भी रहेंगे। मुख्यमंत्री आप कहीं नजर नहीं आए, ये दुःखद है। नाचन आपकी सराज विधानसभा का पड़ोस है। पड़ोसी के साथ भेदभाव मत करिये, दूसरा हम आपको याद दिलाना चाहते हैं, प्रभावित परिवार का पुशतेनी संबंध सराज से ही है, एक सराजी परिवार ही है, वो भी पर अफ़सोस आपको ये सब ज्ञात तब होगा, जब आप मौके पर 2 मिनट के लिए आएंगे, आज 36 घंटे बित जाने के बाद भी मुख्यमंत्री राजनीतिक प्रोग्रामों में व्यस्त हैं।