पुरानी मांगों को लेकर फिर प्रदेश सरकार को चेताया जाएगा-प्रेम केशव | Himachal News
( words)
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट 17 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। महासचिव प्रेम केशव ने बताया इस मौके पर मासिक बैठक का आयोजन भी किया जायेगा। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा इस दिन सभी पुरानी मांगों के बारे में एक बार फिर प्रदेश सरकार को चेताया जाएगा। इस दिवस के दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यूनिट के अध्यक्ष सुखराम नड्डा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया है 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे नम्होल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
HPSEB Himachal News
