ज्योतिषी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए डॉ लेख राज शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
ज्योतिपुंज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा कुमार रिसॉर्ट अलवर रोड अमृतसर की धरती पर ज्योतिष महासम्मेलन 19 व 20 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस सम्मेलन में ज्योतिष अनिल वत्स, एचएस रावत, जीडी वशिष्ठ और राजेश ओझा जैसे नामचीन ज्योतिषी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इसमें विशेष अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी व स्थानीय विधायक सुनील दत्ती उपस्थित रहे।जोगिंदरनगर के विश्व विख्यात ज्योतिषी कैप्टन डॉक्टर लेखराज शर्मा भी इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सम्मेलन में ज्योतिष के विषय में गहन चर्चा हुई। सभी ज्योतिष विदों ने अपने-अपने विचार ज्योतिष के प्रचार व प्रसार के लिए रखें। वंही ज्योतिष के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए डॉ लेख राज शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से ज्योतिष पुंज ग्लोबल फाउंडेशन संस्था ने सम्मानित किया गया। यह हिमाचल प्रदेश व विशेष रुप से जोगिंद नगर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
