दाड़लाघाट : स्कूल में प्रधानाचार्य कि अध्यक्षता में मनाया तंबाकू निषेध दिवस
( words)
मनाेज शर्मा. दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला नारा, लेखन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी तथा इको क्लब के विद्यार्थियों ने एक विशाल रैली निकालकर नशा निवारण के लिए समाज को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में एसीएफ दाड़ला का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
