निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मे 10 लाख रुपये की लागत व् आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय का काम शुरू
निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मे 10 लाख की लागत से कूडा सँयत्रित करने हेतु आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जिससे मिनटों मे कूडा राख बन जाएगा हिमाचल प्रदेश सरकार के पँचायती राज निदेशालय के सौजन्य से इस योजना को कार्यान्वित किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए पँचायत सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाने का कार्य जोरों पर हैं। दोनों ही योजनाओं को अतिशीघ्र लोगों को समर्पित किया जाएगा। पूर्व प्रधान बलदेव सिंह वर्तमान प्रधान मदन सिंह उप प्रधान हरदेवसिंह सदस्य सँजय शर्मा अनिता कोँडल की उपस्थिति मे तकनीकी निरीक्षक योगेश कश्यप ने कूडा सँयत्र को सँचालित किया और बताया कि मिनटों मे क ई क्वीँटल कूडा राख मे परिवर्तित हो सकेगा।
