किन्नौर में दर्दनाक हाद*सा, गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत
किन्नौर जिला में भाबानगर क्षेत्र के डेट–सुंगरा के पास दो युवकों की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा रविवार शाम को पेश आया। मृतकों की पहचान भाबानगर (निचार) निवासी अंकित और पानवी निवासी संजीव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकित का शव सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खाई में मिला, जबकि संजीव का शव लगभग 120 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के असली कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद हो सकेगा। मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक पैदल थे या किसी वाहन से गिरे, अथवा यह किसी आपसी विवाद का नतीजा तो नहीं। घटना के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
