साेलन : यूको आरसेटी साेलन द्वारा पंचायत बलेरा में चलाया प्रशिक्षण कार्यक्रम
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन द्वारा जुट उत्पाद बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बलेरा में चलाया जा रहा है, जिसका आज शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों को जूट बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें उद्यमिताविकास के बारे में भी बताया व सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मार्केटिंग, रिस्क टेकिंग, बैंकिंग, बिज़नेस मैनेजमेंट और समय प्रबंधन जैसे विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के शुभारंभ दिवस के कार्यक्रम पर आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप, बीडी मेंबर शशिकांत व ग्राम पंचायत बलेरा प्रधान आशीष कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
जिन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए प्रोत्साहित किया और आत्म निर्भर बनने के लिए मार्गदर्शित भी किया। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यूको आरसेटी सोलन द्वारा, मशरुम उत्पादन व महिला दर्जी आदि विषय पर प्रशिक्षण दिए जाने वाले है, जो भी इच्छुक प्रतिभागी भाग लेना चाहते हों, वे अधिक जानकारी हेतु यूको आरसेटी के टेलीफ़ोन संख्या 7018129836, 9459260183 पर संपर्क करें।
