अर्की : जागृति युवा क्लब चडेरा में दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता हुई शुरू
मनोज शर्मा। अर्की
28 अक्तूबर को बलेरा पंचायत के चडेरा गांव में जागृति युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का आगाज मुख्यातिथि युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत द्वारा किया गया व विशेष अतिथि डॉक्टर मोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच महादेव 7 बनाम महाकाल वारियर के बीच खेला गया, जिसमें बढोग पंचायत के स्वावा गांव की महाकाल वारियर विजेता बनी। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शशिकांत ने जागृति युवा क्लब चडेरा को बधाई दी तथा भविष्य में भी खेल प्रतियोगिता करवाते रहने की अपील की। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए व नशे से दूर रहना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ व तंदरूस्त रहेंगे। आज खिलाडी़ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिस्पर्धा करके अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने में क्लब प्रधान, प्रेम ठाकुर, मनेंद्र चंदेल, राकेश कुमार व हेमराज आदि सदस्यों का योगदान रहा।
