UGC परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी 13 अगस्त तक महाविद्यालय प्रशासन को करें सूचित
हिमाचल प्रदेश सरकार, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के निर्देशानुसार बीए, बीकॉम अंतिम सत्र की परीक्षाएं 17 अगस्त 2020 से आरंभ हो रही है।
दाड़लाघाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यदि राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का अंतिम सत्र का कोई भी विद्यार्थी कोविड-19 से पीड़ित है अथवा कंटेनमेंट जोन में है या होम क्वारंटाइन है तो इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को 13 अगस्त 2020 तक या दूरभाष नंबर 248084 अथवा जीमेल (gdcdarlaghat@gmail.com) पर आवश्यक रूप से दें, ताकि शिक्षा निदेशालय को इस बारे में आगामी कार्रवाई हेतु सूचित किया जा सके।
डॉ जनेश कपूर ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी अपने विषय की परीक्षा के नियत दिनों में सत्र आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे कि आवश्यक एहतियात के उपाय किए जा सके। सभी कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना तथा व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखना आवश्यक होगा। यदि किसी विद्यार्थी को खांसी, जुकाम आदि की समस्या हो तो इसकी जानकारी परीक्षा शुरू होने से पूर्व स्टाफ को देनी होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
