कांगड़ा : लखनऊ के आश्रम में मिली इच्छी की परमजीत
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगल (कांगड़ा)
10 फरवरी को इच्छी गांव से लापता परमजीत लखनऊ के एक आश्रम में िमली है। इस संबंध में गगल पुलिस थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि परिजनाें ने उसके लापता हाेने की िरपाेर्ट 11 फरवरी को गगल पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते लापता महिला काे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ लिया है। 22 मार्च को गगल से लखनऊ के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी और 27 मार्च को लखनऊ से लाकर महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के पति विनय कुमार और ससुर ने परमजीत काे ढूंढने पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने बताया के महिला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फरवरी महीने में उसकी मुलाकात टांडा मेडिकल कॉलेज में लखनऊ की एक युवती से हुई थी, जो यहां ट्रेनिंग करती थी। उसने बताया था कि लखनऊ के प्रयागराज में एक आश्रम है, जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं। इस पर महिला 10 फरवरी को लखनऊ के प्रयागराज आश्रम में चली गई थी। जब आश्रम में सत्संग सुन रही थी, तो उसी वक्त पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस उसे वापस घर ले आई और स्वजनों के हवाले कर दिया।