दाड़लाघाट: अल्ट्राटेक कॉम्युनिटी फाउंडेशन व संगिनी महिला मंडल बागा ने कार्यक्रम का किया आयोजन
( words)
अल्ट्राटेक कॉम्युनिटी फाउंडेशन व संगिनी महिला मंडल बागा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आदित्या बिरला पब्लिक स्कूल के असेम्बली हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि संगिनी महिला मण्डल की अध्यक्षा मुकुल चौहान रही। जिसमें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख, आदित्या पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ की महिलाएं, भवानी महिला मंडल बागा, आदर्श महिला मंडल बागा, करोग महिला मंडल, हवानी महिला मंडल, जागृति महिला मंडल खारशी, आदर्श महिला मंडल साई ब्रह्मणा की 194 महिला प्रतियोगियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता बाद विजेता महिला मंडलों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
