ऊना : कानून से ऊपर नहीं हैं राहुल गांधी : अनुराग
( words)
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार नारेबाजी करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। केंद्रीय मंत्री के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्थाओं द्वारा केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ, शॉल, टोपी और गुर्ज देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है उन्हें समझ लेना चाहिए कि गांधी परिवार के लिए देश में कोई विशेष और अलग तरह का कानून बनने वाला नहीं है। जो कानून देश के हर नागरिक के लिए हैं वहीं कानून राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए भी सामान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत अपने व्यवहार और अपनी भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। लेकिन उल्टा राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को देश के संविधान और कानून के उल्लंघन का पाठ पढ़ा कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। और क्या कर बेहतर होता कि राहुल गांधी माफी मांगते और आगे बढ़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने लगातार काम किया है उन्होंने कहा कि 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इस पर 15 मई से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को 100 वां एडिशन मन की बात का आ रहा है ,इसे बूथ स्तर पर 100 लोगों के साथ हर कार्यकर्ता सुने और बड़ा कार्यक्रम से बनाया जाए ।उन्होंने कहा कि विश्व में पहले प्रधानमंत्री हैं जो 100वीं मन की बात कर रहे हैं जो देश की बात होती है।
कुर्सी से उतरने के बाद क्यों जागे मलिक
सत्यपाल मलिक के बयान से किनारा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके बयान हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक को यह भी बताना चाहिए कि कुर्सी से उतरने के बाद ही उन्हें इस तरह के बयानों की याद क्यों आई। अनुराग ने कहा कि केवल मात्र समाचारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है।
