अर्की : अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू में प्रधानाचार्य सीमा नेगी की अध्यक्षता में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कंडाघाट ब्लॉक के 19 विद्यालयों के 272 खिलाड़ियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आगाज झमकड़ा के साथ हुआ। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, स्वागत गीत से सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान धर्मेंद्र पाल, समाज सेवक राम शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया बच्चों को खेलने के लिए प्रोतसाहित किया।
