करसाेग : उत्तम चंद चौहान को मिली हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव की कमान
राज सोनी। करसोग
युवा कांग्रेस ने करसोग विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता उत्तम चंद चौहान को पदोन्नति देकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से करसोग क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पद पर नियुक्त करने के लिए उत्तम चंद चौहान ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, शिमला ग्रामीण से लोकप्रिय विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र धामी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह नेगी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष करसोग रमेश ठाकुर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय हाईकमान करसोग क्षेत्र की समस्त जनता तथा युवा साथियों का आभार व्यक्त किया है।
उत्तम सिंह चौहान ने कहा है कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को वह मजबूत करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे। और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उत्तम चंद चौहान 2007 में एनएसयूआई संगठन से जुड़े और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में कई वर्षों तक विभिन्न विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवा कांग्रेस में प्रदेश के पदाधिकारी बने।
2013 में एनएसयूआई करसोग इकाई के प्रभारी बने और 2016 में युवा कांग्रेस करसोग के महासचिव बनाए गए। 2019 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बनने का मौका मिला। और 2020 में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव भी लड़ा। वर्तमान में यह करसोग कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। अब इन्हें फिर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। करसोग के युवा नेता उत्तम चंद चौहान पिछले 14 वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।
