दाड़लाघाट में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने एकत्रित किया चंदा
( words)
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से प्रदेश में श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की एक टोली ने चाखड़ पंचायत में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन इकठा किया । इस दौरान लोगों द्वारा भी राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे, ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके। इस मौके पर हेमराज,अमित बन्सल व रोशन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
