ज्वालामुखी : पीहड़ी में जांचा 350 लोगों का स्वास्थ्य
( words)
ज्वालामुखी उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत पीहड़ी में स्वामी विवेकानंद अस्पताल पालमपुर के सौजन्य से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ईएनटी, ऑर्थो, पीलिया आदि की जांच की गई। कैंप में लगभग 350 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें डॉक्टर सोनाली यादव, डॉक्टर मानव गुप्ता, डॉक्टर मेघना, डॉक्टर अजय आदित्य ने लोगों की जांच की और मुफ्त में दवाएं दीं।
शिविर में पंचायत प्रधान विक्रम सिंह व उप प्रधान सुरजीत सिंह ने लोगों को बैठने व चाय पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई। प्रधान विक्रम सिंह ने कैंप लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद अस्पताल के कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
