कुनिहार : बीएल स्कूल के स्वयसेवकों ने तीसरे दिन की प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर की सफाई
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुवात प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी के उपरांत स्वयसेवकों द्वारा अनेक शारीरिक क्रियाएं की गई। उसके उपरांत एनएसएस स्वयसेवकों ने सुंदर–सुंदर किट लेआउट भी पेश किए। प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया की स्वयंसेवकों को समय सारिणी के अनुसार कार्य व अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है और विभिन विभागों से आए श्रोत व्यक्ति अपना ज्ञान सांझा कर रहे हैं। सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा के साथ विद्यालय परिसर व प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार के परिसर की सफाई की। भोजन से पूर्व श्रोत व्यक्ति के रूप में पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर, प्रभात कुमार जेई बिजली विभाग कुनिहार से श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। श्रोत व्यक्ति रतन तंवर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, ऊर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साझा की।
श्रोत व्यक्ति के रूप में प्रभात कुमार ने भी सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को बिजली के उत्पादन, प्रदुषण, बिजली का सदूपयोग आदि के बारे में ज्ञान सांझा किया व स्वयंसेवकों से अपील की है कि वह जीवनपर्यंत समाज व राष्ट्र की सेवा के प्रति तत्पर रहे। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों जहां युवाओं में साथ काम करने की भावना जागृत होती है। वहीं, शारीरिक श्रम करने से युवा स्वस्थ रहता है। उन्होंने छात्रा एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर, प्रभात कुमार को एनएसएस कैंप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन करते हुए सुमन कुमारी ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर और प्रभात कुमार का इस शिविर में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। सांय काल में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानवाधिकार पर चलचित्र दिखाए गए और विषय पर चर्चा की गई व उसके उपरान्त स्वयसेवकों ने अपने अपने समूह में भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
